तुम्हारे साथ पूरा एक दिन बस खर्च करने की तमन्ना है !  

Posted by: रंजू भाटिया in

जिंदगी की भागम भाग और रोजी रोटी की चिंता में न जाने कितने पल यूँ ही बीत जाते हैं ...अपनों का साथ जब कम मिल पाता है तो दिल में उदासी का आलम छा जाता है ..और तब याद आ जाता है वह गाना दिल ढूढता है फ़िर वही फुर्सत के रात दिन बैठे रहें तस्वुर -ऐ -जानां किए हुए ...पर कहाँ मिल पाते हैं वह फुर्सत के पल .. गुलजार जी ने इन्ही पलों को जिंदगी की खर्ची से जब जोड़ दिया तो इतने सुंदर लफ्ज़ बिखरे कागज पर कि लगा कि एक एक शब्द सच है इसका ...

खर्ची .

मुझे खर्ची में पूरा एक दिन हर रोज़ मिलता है
मगर हर रोज़ कोई छीन लेता है ,झपट लेता है ,अंटी से


कभी खीसे से गिर पड़ता है तो गिरने कि आहट भी नही होती
खरे दिल को भी मैं खोटा समझ कर भूल जाता हूँ !

गिरेबां से पकड़ कर माँगने वाले भी मिलते हैं !
तेरी गुजरी हुई पुश्तों का कर्जा है ,
तुझे किश्तें चुकानी है -"

जबरदस्ती कोई गिरवी रख लेता है ये कह कर
अभी दो चार लम्हे खर्च करने के लिए रख ले
बकाया उम्र के खाते में लिख देते हैं ,
जब होगा हिसाब होगा

बड़ी हसरत है पूरा एक दिन इक बार मैं अपने लिए रख लूँ
तुम्हारे साथ पूरा एक दिन बस खर्च करने की तमन्ना है !

सोने विच मड के  

Posted by: Manvinder


सुबह की ताजगी हो, रात की चांदनी हो, सांझ की झुरमुट हो या सूरज का ताप, उन्हें खूबसूरती से अपने लफ्जों में पिरो कर किसी भी रंग में रंगने का हुनर तो बस गुलजार साहब को ही आता है। मुहावरों के नये प्रयोग अपने आप खुलने लगते हैं उनकी कलम से। बात चाहे रस की हो या गंध की, उनके पास जा कर सभी अपना वजूद भूल कर उनके हो जाते हैं और उनकी लेखनी में रचबस जाते है। यादों और सच को वे एक नया रूप दे देते है। उदासी की बात चलती है तो बीहड़ों में उतर जाते हैं, बर्फीली पहािड़यों में रम जाते हैं। रिष्तों की बात हो वे जुलाहे से भी साझा हो जाते हैं। दिल में उठने वाले तूफान, आवेग, सुख, दुख, इच्छाएं, अनुभूतियां सब उनकी लेखनी से चल कर ऐसे आ जाते हैं जैसे कि वे हमारे पास की ही बातें हो। जैसे कि बस हमारा दुख है, हमारा सुख है। क्या क्या कहें जैसे
तुम मिले तो क्यों लगा मुझे
खुद से मुलाकात हो गइ
Zकुछ भी तो कहा नहीं मगर
जिंदगी से बात हो गई
आ न आ साथ बैठेें
जरा दरे तो
हाथ थामें रहें और ुकुछ न कहें
छू के देखो तो आखों की खामोषियों को
कितनी चुपचाप होती हैं सरगोषियां

इन पंक्तियों में दखों तो सही, प्यार की इंतहा , केयर करने की इंतहा
सोने विच मड़़ के मंतर पढ़ा के
लभ के तवीत ल्यावे नी
फड़ फड़ गले च पावे नी
ते नाले पावे जफि्फयां
प्याज कटां या चिठृठी आवे
भर जानण अिक्खयां
पिक्खयां वे पिक्खयां

गुलजार के लफ्जों में मानसून ..  

Posted by: रंजू भाटिया in




गुलजार लफ्जों को कुछ इस तरह से बुन देते हैं कि दिल की तह तक वह लफ्ज़ पहुँच जाते हैं .मानसून को कुछ इस तरह से उन्होंने लफ्जों में बरसाया है ..मानसून वैसे ही आँख मिचोली खेल रहा है शायद गुलजार के लफ्जों से कुछ राहत मिले :)


बारिश आती है तो पानी को भी लग जाते हैं पांव ,
दरो -दीवार से टकरा कर गुजरता है गली से
और उछलता है छपाकों में ,
किसी मैच में जीते हुए लड़को की तरह !

जीत कर आते हैं जब मैच गली के लड़के
जुटे पहने हुए कैनवस के ,
उछलते हुए गेंदों की तरह ,
दरो -दीवार से टकरा के गुजरते हैं
वो पानी के छपाकों की तरह !

लबों से चूम लो  

Posted by: Morpankh in

गुलज़ार साहब के बेहतरीन अंदाज़ को, उतने ही बेहतरीन संगीत और आवाज़ से सजाया गया है इस गीत को!!
इस सब के साथ सोने पर सुहागा, रेखा... बेहद खूबसूरत बिल्कुल इस गीत जैसी...
और इस सब के साथ भी कहीं कमी थी तो पूरी हो गयी खुद गुलज़ार साहब की आवाज़ से....

लबों
से चूम लो, आखों से थाम लो मुझको
तुम्ही से जन्मूँ तो शायद मुझे पनाह मिले

दो सोंधे सोंधे से जिस्म ,
जिस वक़्त एक मुट्ठी में सो रहे थे
बता तो उस वक़्त मैं कहाँ था?
बता तो उस वक़्त तू कहाँ थी?

मैं आरज़ू की तपिश में पिघल रही थी कहीं
तुम्हारे जिस्म से होकर निकल रही थी कहीं
बड़े हसीन थे जो राह में गुनाह मिले
तुम्ही से जन्मूँ तो शायद .....

तुम्हारी लौ को पकड़ कर जलने की आरज़ू में
जब अपने ही आप से लिपट कर सुलग रहा था
बता तो उस वक़्त मैं कहाँ था?
बता तो उस वक़्त तू कहाँ थी?

तुम्हारी आखों के साहिल से दूर दूर कहीं
मैं ढूँढती थी मिले खुश्बुओं का नूर कहीं
वहीं रुकी हूँ जहाँ से तुम्हारी राह मिले
तुम्ही से जन्मूँ तो शायद....



फिल्म - आस्था
संगीत - सारंगदेव
गायिका - श्री राधा बनरजी

किताबे झांकती है बंद अलमारी के शीशों से  

Posted by: रंजू भाटिया

कंप्युटर युग है .हाथ से किताब ,डायरी -पेन का रिश्ता एक दास्तान एक किस्सा बनता जा रहा है धीरे धीरे ..कभी कुछ कोंधा जहन में तो फट से कहीं लिख लिया करते थे ..और अब लगता है कि की -बोर्ड पर लिखो प्रिंट आउट ले लो .इ बुक खोलो और पढ़ लो. ..किताबे सिर्फ़ इल्म का जरिए नही मुलाकात का बहाना भी थी ..दिल का सकून और सूखे हुए गुलाब के फूलो की इश्क की दास्तान भी ... इसी बात को गुलजार जी ने देखिये कितनी खूबसूरती से अपनी इक नज्म में ढाला है .किताब से जुड़ी हर बात उन्होंने इस नज्म में कही है ...

किताबे झांकती है बंद अलमारी के शीशों से
बड़ी हसरत से तकती है
महीनों अब मुलाकाते नही होती
जो शामें इनकी सोहबत में कटा करती थी अब अक्सर
गुजर जाती है कंप्युटर के परदों पर
बड़ी बेचैन रहती है किताबे ....
इन्हे अब नींद में चलने की आदत हो गई है
बड़ी हसरत से तकती है ..

जो कदरें वो सुनाती थी
की जिन के सैल कभी मरते थे
वो कदरें अब नज़र आती नही घर में
जो रिश्ते वो सुनाती थी
वह सारे उधडे उधडे हैं
कोई सफहा पलटता हूँ तो एक सिसकी निकलती है
कई लफ्जों के माने गिर पड़े हैं
बिना पत्तों के सूखे टुंडे लगते हैं वो सब अल्फाज़
जिन पर अब कोई माने नही उगते
बहुत सी इसतलाहें हैं
जो मिटटी के सिकूरों की तरह बिखरी पड़ी है
गिलासों ने उन्हें मतरुक कर डाला

जुबान पर जायका आता था जो सफहे पलटने का
अब उंगली क्लिक करने से बस इक झपकी गुजरती है
बहुत कुछ तह बा तह खुलता चला जाता है परदे पर
किताबों से जो जाती राब्ता था ,कट गया है
कभी सीने पर रख कर लेट जाते थे
कभी गोदी में लेते थे
कभी घुटनों को अपने रिहल की सूरत बना कर
नीम सजदे में पढ़ा करते थे ,छुते थे जबीं से
वो सारा इल्म तो मिलता रहेगा बाद में भी
मगर वो जो किताबों में मिला करते थे सूखे फूल
और महके हुए रुक्के
किताबें मँगाने ,गिरने उठाने के बहाने रिश्ते बनते थे
उनका क्या होगा
वो शायद अब नही होंगे !!

रूह देखी है ,कभी रूह को महसूस किया है ?  

Posted by: रंजू भाटिया

गुलजार का लेखन क्यूँ इतना दिल के करीब लगता है ..क्यूंकि वह आम भाषा में लिखा होता है ..रूह से लिखा हुआ ..उनकी लिखी एक नज्म कितना कुछ कह जाती हैं ...

रूह देखी है कभी रूह को महसूस किया है ?
जागते जीते हुए दुधिया कोहरे से लिपट कर
साँस लेते हुए इस कोहरे को महसूस किया है ?

या शिकारे में किसी झील पे जब रात बसर हो
और पानी के छपाकों में बजा करती हूँ ट लियाँ
सुबकियां लेती हवाओं के वह बेन सुने हैं ?

चोदहवीं रात के बर्फाब से इस चाँद को जब
ढेर से साए पकड़ने के लिए भागते हैं
तुमने साहिल पे खड़े गिरजे की दीवार से लग कर
अपनी गहनाती हुई कोख को महसूस किया है ?

जिस्म सौ बार जले फ़िर वही मिटटी का ढेला
रूह एक बार जेलेगी तो वह कुंदन होगी

रूह देखी है ,कभी रूह को महसूस किया है ?

गुलज़ार साहब का लिखा एक और दिलकश गीत  

Posted by: कुश in

आइए आज सुनते है गुलज़ार साहब का लिखा एक और बेहतरीन गीत.. फिल्म है 'झूम बराबर झूम' हालाँकि शाद अली की पिछली दो फ़िल्मे जिनके गीत गुलज़ार साहब ने लिखे थे, 'साथिया' और 'बंटी और बबली' के गीत बहुत हिट हुए थे.. पर 'झूम बराबर झूम' के संगीत ने निराश किया.. मगर गुलज़ार साहब वहा भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे.. मसलन इस फिल्म का टाइटल सॉंग कुछ यू शुरू होता है..

ओ बीच बाज़ारी दंगे लग गये, दो तल्वारी अखियों के, मखना..
ओ जान कटे के जिगर कटे अब इन दो धारी अखियों से, मखना...

आज चाँदनी कुटेंगे
आसमान को लूटेंगे..
चल धुआ उड़ा के झूम...

इसी गीत में कुछ पंक्तिया तो कमाल लिखी है गुलज़ार साहब ने जैसे देखिए..

यह चाँद का चिकना साबुन कुछ देर में गल जाएगा ...

अब ये देखिए क्या ग़ज़ब ढाया है गुलज़ार साहब ने..
मकई की रोटी गूड रख के, मिसरी से मीठे लब चख के
तंदूर जलाके झूम झूम....

अब बताइए तंदूर जलाके भी झूमने की बात की जा रही है.. कहने का मतलब है की रोज़मर्रा के जो शब्द है.. उन्हे भी कितनी खूबसूरती से पिरोया है..गुलज़ार साहब ने..

खैर मैं बात करता हू उस गाने की जो मैं आज आपको सुनाने जा रहा हू.. ये गीत भी इसी फिल्म का है 'बोल ना हल्के हल्के' पूरी फिल्म में यही एक गीत संपूर्ण नज़र आता है इसलिए इसके बोल के साथ साथ में यहा वीडियो भी दे रहा हू.. क्योंकि जीतने अच्छे बोल लिखे है गुलज़ार साहब ने शंकर-एहसान- लॉय ने भी पूरी सिद्दत से इसमे संगीत दिया है.. और उतनी मधुरता घोली है राहत फ़तेह अली ख़ान और महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी आवाज़ देकर.. और शाद अली ने भी इस गीत को बहुत ही सुंदर तरीके से फिल्माया है.. अब मैं कितना सही हू.. ये तो आप ये गाना देखकर ही बताइए...




धागे तोड़ लाओ चांदनी से नूर के
घूंघट ही बना लो रौशनी से नूर के
शरमा गयी तो आगोश में लो
सांसों से उलझी रहें मेरी सांसें

बोल ना हल्के हल्के
बोल ना हल्के हल्के

आ नींद का सौदा करें
इक ख्वाब दें इक ख्वाब लें
इक ख्वाब तो आन्खों में है
इक चांद तेरे तकिये तले

कितने दिनों से ये आसमां भी
सोया नही है, इसको सुला दें

बोल ना हल्के हल्के
बोल ना हल्के हल्के

उम्रे लगी कहते हुये
दो लफ़्ज़ थे एक बात थी
वो इक दिन सौ साल का
सौ साल की वो रात थी

ऐसा लगे जो चुपचाप दोनों
पल पल में पूरी सदियां बिता दें

बोल ना हल्के हल्के
बोल ना हल्के हल्के

--------------------